फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बाद हुआ चंद्रप्रभा का पानी, किसानों को सिंचाई के लिए परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया । अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ता बुधवार को नारेबाजी करते हुए सिंचाई कॉलोनी परिसर पहुंचे तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर अकर्मण्यता का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। सभा में वक्ताओं ने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते चंद्रप्रभा बांध का पानी बेकार में बह कर बर्बाद हो गया है। वहीं नहरों की सिल्ट सफाई न होने से टेल तक नहरों का पानी पहुंचना कठिन है। वही नहरों में बने झालो-कुलाओं की हालत खस्ता है। जिससे खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि बरसात के पूर्व नहरों की सिल्ट सफाई कागजों में सिमट गई है। जिससे किसान परेशान है वक्ताओं ने कहा कि यदि किसानों की समस्या का वर्षा पूर्व समाधान नहीं होता तो किसान उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। सभा में लालचंद सिंह एडवोकेट, परमानंद सिंह, शंभू नाथ यादव, राम अचल यादव, राजेंद्र यादव, भृगुनाथ विश्वकर्मा, नंदलाल, बजरंगी, सिपाही चौहान, जय प्रकाश विश्वकर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें