फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली : करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर । अलीनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत हाईवे किनारे इंटरलॉकिंग बनाने वाले एक कारखाने में सोमवार को डीजे की तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से युवक अचेत हो गया । घटना के बाद आनन फानन में लोग उसे अस्पताल के लिए ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया ।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या नौ मुग़लचक निवासी गुल्लू यादव का पुत्र लालू यादव (21) हाईवे किनारे एक इंटरलॉकिंग के कारखाने में कार्य करता था । होली पर्व को देखते हुए डीजे बजाने के लिए लालू तार जोड़ रहा था, तभी उसे करंट उतर गया । जिससे वह मौके पर बेहोश हो गया । घटना के बाद लोग उसे निजी चिकित्सालय ले गए । जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । बाद में पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया । घटना के बाद से परिवार में लोगो का रो -रोकर बुरा हाल हो गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें