चंदौली। ऑनलाइन शिकायतों (आईजीआरएस) को समाधान में चंदौली को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। चंदौली कोतवाली में सर्वाधिक 39 मामलों का समय से निस्तारण किया गया। सैयदराजा, शहाबगंज और महिला थाने को संयुक्त रूप से पहला स्थान मिला है।
सैयदराजा में 21, शहाबगंज में 20 और महिला थाने में पांच मामलों का निस्तारण किया गया है। नौगढ़, बबुरी, चकरघट्टा थाने को प्रदेश में 902वां और धानापुर, इलिया व सकलडीहा कोतवाली को 1041वां स्थान मिला है। अलीनगर थाना को 1140, कंदवा और मुगलसराय को 1216 और चकिया तथा बलुआ को 1278 स्थान मिला है। धीना थाना 1442 वें स्थान पर है।
मुगलसराय थान में सर्वाघिर 39, सैयदराजा में 21, महिला थाना में पांच, शहाबगंज में 20 लोगों ने ऑनलाइन शिकायत आईं जबकि नौगढ़ में नौ, बबुरी में 15, धानापुर में 18, इलिया में चार, सकलडीहा में 27, अलीनगर में 43, मुगलसराय में 44, कंदवा में 22, चकिया में 41, बलुआ में 28 और धीना में छह मामले पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हुए। चकरघट्टा में किसी ने कोई शिकायत नहीं की। एसपी अंकुर अग्रवाल ने कहा कि लापरवाह थानेदारों की जवाबदेही तय की जाएगी।