फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली : कार पर पलटा बालू लदा ट्रक, पेशकार की मौत

Fri, 26 Mar 2021 09:05 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंदौली जिले की कोर्ट में पेशकार के पद पर तैनात सुनील कुमार चतुर्वेदी की शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब वह अपने घर से कोर्ट आ रहे थे। उसी दौरान एक अनियंत्रित ओवरलोड ट्रक उनकी कार पर पलट गई। जिसमें दबकर उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। दरअसल वह बिहार के पुषौली स्थित अपने घर से चंदौली कोर्ट में ड्यूटी करने आ रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एनएचआई और पुलिस की घंटों मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से ट्रक के नीचे दबे कार को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें