फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांस की सीढ़ी से मकान में घुसे चोरों ने लाखों का माल किया पार

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। स्थानीय कस्बा अंतर्गत मेराज खान के मकान में बीती रात सीढ़ी के सहारे मकान में घुुसे चोरों ने नकदी समेत लाखों रुपये के गहने पार कर दिए। मेराज की पत्नी के शोर मचाने पर चोर भाग खड़े हुए। मेराज खान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

धानापुर थाना चौराहे से अवहीं रोड़ पर महज तीन सौ मीटर की दूरी पर मेराज खान का मकान बागीचे के समीप स्थित है। रोज की भांति परिवार के लोग भोजन करके सो गये थे। मेराज के बड़े भाई सेराज के यहां काम करने के लिए बांस की एक लंबी सीढ़ी बनी हुई है। जो घर के समीप रखी हुई थी। चोरों ने सीढ़ी के सहारे पहले सेराज के मकान पर चढ़े। फिर उसी सीढ़ी के सहारे मेराज के मकान में दाखिल हो गए और पीछे लगे दरवाजे को खोलकर चोरी करके आसानी से निकल लिए। गृहस्वामी मेराज खान ने बताया कि घटना रात्रि में पौने एक बजे के करीब की है। आलमारी में रखी दो बहुओं के सभी सोने व चांदी के गहने सहित चालीस हजार रुपये नकद भी गायब हैं। भुक्तभोगी के मुताबिक कुल दस लाख रुपये का सामान चोरी गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें