चंदौली। मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में 205 अंकों के साथ चंदौली की टीम चैंपियन हुई। जबकि 151 अंक हासिल कर वाराणसी टीम ने उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, 128 अंकों के साथ गाजीपुर तीसरे और 87 अंक हासिल कर जौनपुर की टीम चौथे स्थान पर रही। एकल स्पर्धा में चंदौली की पलक ने दो स्वर्ण पदक जीतकर चमकी। पीटी विशेष चकिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से चंदौली के महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। इसमें वाराणसी मंडल के सभी चारों जिलों से एक हजार अधिक बच्चों ने एथलेटिक्स, कुश्ती, कबड्डी, खोखो सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। खेल समापन के अवसर पर विजेता टीम और खिलाड़ियों को राबर्टसगंज के पूर्व सांसद छोटे लाल, विधायक सुशील सिंह, रमेश जायसवाल ने सम्मानित किया। इस मौके पर सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारी व अन्य मौजूद रहे।
चकिया के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकिया और प्राथमिक विद्यालय चकिया प्रथम के बच्चों ने चंदौली के महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज मैं संपन्न मंडलीय बालकृष्ण प्रतियोगिता में पांचवीं बार पीटी विशेष प्रदर्शन में वाराणसी मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। बच्चों के इस उल्लेखनीय प्रदर्शन की प्रशंसा की जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारी रामटहल के अनुसार दोनों विद्यालयों के बच्चों ने राष्ट्रीय एकांकी अंताक्षरी और जिमनास्टिक बालिका वर्ग में मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालयों का नाम रोशन किया है। दोनों विद्यालयों के बच्चों ने चंदौली जनपद की ओर से वाराणसी मंडल की मंडलीय बाल कीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभा किया है। चकिया के बच्चों की इस सफलता पर क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य नगर पंचायत चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव सभासद बादल सोनकर प्राथमिक विद्यालय चकिया के प्रधानाध्यापक राजेश पटेल पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक मीना राय और उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने हर्ष जताया है। और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
चकिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकिया और प्राथमिक विद्यालय चकिया प्रथम के बच्चों ने पांचवीं बार पीटी विशेष प्रदर्शन में वाराणसी मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी रामटहल के अनुसार दोनों विद्यालयों के बच्चों ने राष्ट्रीय एकांकी अंताक्षरी और जिमनास्टिक बालिका वर्ग में मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालयों का नाम रोशन किया है। चकिया के बच्चों की इस सफलता पर क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य नगर पंचायत चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव सभासद बादल सोनकर प्राथमिक विद्यालय चकिया के प्रधानाध्यापक राजेश पटेल पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक मीना राय और उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने हर्ष जताया है।