फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। पुलिस लाइन बृहस्पतिवार को पुलिस झंडा दिवस मनाया गया। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस लाइन में पुलिस ध्वज फहराकर सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित कर ध्वज की गरिमा बनाये रखने के लिए प्रेरित किया। एसपी ने बताया कि यूपी पुलिस भारत का प्रथम राज्य पुलिस बल है। पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत जवाहर लाल नेहरु ने 23 नवंबर 1952 को पहली बार यूपी पुलिस को पुलिस ध्वज प्रदान किया गया था, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर जिले के सभी अधिकारी, कर्मचारियों ने थाने व चौकियों में पुलिस ध्वज फहराकर पुलिस झंडा दिवस मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें