फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में पुलिस अभिरक्षा में टैंकर चालक की मौत

Sun, 06 Sep 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
नरसिंहपुर खुर्द के पास शुक्रवार को सड़क हादसे के बाद पकड़े गए टैंकर चालक की शनिवार को पुलिस अभिरक्षा में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। हालांकि सदर कोतवाल का कहना है कि तबीयत खराब होने पर चालक को सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। वहां से जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। डीएम सुरेंद्र विक्रम ने मामले की जांच का आदेश दे दिया। बताया कि सदर एसडीएम गिरीश कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम जांच करेंगी। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। 
विज्ञापन


   नरसिंहपुर गांव के पास हाईवे पर शुक्रवार को बस की टक्कर से बेकाबू टैंकर की चपेट में आने से दो की मौत हो गई थी और टैंकर गड्ढे में चला गया था। घटना के बाद झारखंड के थाना हीरोडीह स्थित तिलौना गांव निवासी टैंकर चालक मोहन सिंह (48) घटनास्थल के पास एक मिल में छिप गया था।  बाद में लोगों ने उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। शनिवार को अपराह्न लगभग एक बजे उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

 सदर कोतवाल एके सिंह का कहना है कि दोपहर बाद तबीयत खराब होने पर चालक को सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने में जुट गई। एसपी मुनिराज जी ने पुलिस हिरासत में लिए गए चालक की इलाज के दौरान मौत होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें