पीडीडीयू नगर। चंदौली के तियरी गांव के निवासी युवा शांतम सिंह ने साउथ अफ्रिका में पायलट बनकर जिले का मान बढ़ाया है। शांतम सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह के बड़े भाई श्यामजी सिंह के बड़े बेटे हैं। शांतम की सफलता से परिवार के अलावा शुभ चिंतकों में खुशी का है।
शांतम सिंह ने कक्षा दो तक की शिक्षा चकिया के सिल्वर बेल्स स्कूल में ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने तीन से लेकर 12वीं तक की शिक्षा वाराणसी के आर्यन पब्लिक स्कूल में पूरी की। इसके बाद शांतम ने दो साल तक नई दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की। बाद में उनका चयन साउथ अफ्रिका के जोहांसबर्ग सिटी के लारेंस फ्लाइट सेंटर में पायलट ट्रेनिंग के लिए हुआ। जहां उन्होंने दो सालों तक कठिन मेहनत के बदौलत मुकाम हासिल की है। शांतम सिंह की कामयाबी से पिता श्यामजी सिंह और माता श्रुती काफी उत्साहित हैं। लोगों ने बताया कि शांतम के द्वारा एक मुकाम हासिल करने के पीछे उनके चाचा छत्रबली सिंह, चाची सरिता सिंह, छोटे भाई शाश्वत सिंह और प्रमयम सिंह की प्रेरणा है।