फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के खरीदे हुए रेल संपत्ति के साथ कबाड़ी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे सुरक्षा बल पीडीडीयू पोस्ट के जवानों ने शनिवार को रामनगर स्थित टेंगड़ा मोड़ के पास स्थित कबाड़ी की दुकान पर छापा मार कर दुकान से रेलवे से चुराए गए सामान बरामद किए। आरपीएफ ने रेलवे से चोरी का सामान खरीदने के आरोपी कबाड़ी अनिल कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरपीएफ को सूचना मिली कि रेलवे से चुराए गए लोहे के सामान को टेेंगड़ा मोड़ रामनगर स्थित कबाड़ की दुकान पर बेचा जा रहा है। इस सूचना आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में एसआई अश्वनी कुमार, एएसआई शमशेर बहादुर, आरक्षी नरेन्द्र सिंह ने टेंगड़ा मोड़ स्थित कबाड़ की दुकान पर छापा मारा। यहां किताबों की ढेर के बीच में रेलवे का लोहा और रेल पोल पर लगाए जाने वाले 52 नंबर प्लेट बरामद हुआ। यहां दुकान पर मौजूद अनिल कुमार गुप्ता निवासी तोरमा धानापुर को गिरफ्तार किया। अनिल ने बताया कि यह दुकान उसके जीजा जयप्रकाश गुप्ता निवासी केदारनगर कॉलोनी सुंदरपुर भेलुपुर वाराणसी की है। दोनों मिलकर दुकान चलता हैं। उसने बताया कि कुछ दिन पहले फेरी वाले से रेलवे का चोरी किया हुआ लोहा कम दाम में खरीद लिया था। निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि अनिल कुमार और जयप्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद माल की कीमत 29600 रुपए आंकी गई है। मामले की जांच एसआई चंदन कुमार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें