फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली : नौगढ़ में 'लाल सलाम' लिखा पोस्टर चस्पा, इलाके में मची खलबली 

Fri, 13 Nov 2020 08:39 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
चकरघट्टा थाने की सीमा सूचक बोर्ड पर चस्पा किया गया पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

चंदौली जिले के चकरघट्टा थाने की सीमा सूचक बोर्ड समेत वन विभाग की औषधि नर्सरी के समीप नक्सलियों के नाम पर सफेद कागज पर लाल रंग से लिखे पोस्टर चस्पा किए मिले। पोस्टर में ‘वन विभाग को मार भगाओ’ तथा ‘जंगल में जनता का अधिकार कायम करो’ लिखा हुआ है। आखिर में लाल सलाम लिखा है। पुलिस को मामले की जानकारी नहीं है जबकि पोस्टर चिपकने के बाद इलाके में खलबली मची है। 

विज्ञापन


नौगढ़ में एक बार फिर से नक्सल सुगबुगाहट शुरू हो गई है। शुक्रवार की सुबह चकरघट्टा थाने की सीमा क्षेत्र बोर्ड और लोक निर्माण विभाग के 20 किमी स्टोन के समीप नौगढ़ से जाने वाली धन कुंवारी केसार मार्ग पर बिजली के खंभों व कई स्थानों पर पोस्टर चिपकाए गए हैं।  औषधि नर्सरी के समीप भी सफेद रंग के पेपर पर लाल रंग से गरीब जनता की जमीन कब्जा करने के खिलाफ वन विभाग के विरुद्ध संगठित होने के लिए संघर्ष करने को कहा गया है। 

विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के 20 किमी स्टोन पर चस्पा पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला।
दूसरे पोस्टर में वन विभाग को मार भगाओ तथा जंगल में जनता का अधिकार कायम करो का नारा लिखा हुआ है। पोस्टर के सबसे नीचे भाकपा माओवादी (लाल सलाम) का नारा भी लगाया गया है।  इसे लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं सीआरपीएफ व पुलिस आए दिन जंगलों में कांबिंग करती रहती है। इस संबंध में सीओ नक्सल नीरज सिंह ने बताया कि उन्हें इस विषय की जानकारी नहीं है। पोस्टर चिपकाने के पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें