फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली पुलिस एक्शन : अवैध वसूली कर खनन कराने के आरोप में एसआई सहित दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

Tue, 10 Dec 2024 09:52 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

 अवैध वसूली के मामले में चंदौली एसपी ने कार्रवाई करते हुए दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है और विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि दोनो पुलिसकर्मी बलुआ थाना में नियुक्त हैं और अवैध मिट्टी खनन में धन उगाही करने का इन पर आरोप लगा जिसके बाद हुई जांच में तथ्य सामने आए फिर कार्रवाई की गई।

 
विज्ञापन
बलुआ थाना - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीडीयू नगर में भ्रष्टाचार पर एक्शन देखने को मिला । एसपी आदित्य लांग्हे ने अवैध धन उगाही कर मिट्टी का खनन कराने के आरोपी बलुआ थाने के एसआई सहित दो पुलिसकर्मियों को मंगलवार की शाम सस्पेंड कर दिया। बताया कि दोनो के खिलाफ गंभीर आरोप मिले हैं। इनको निलंबित कर विभागीय जांच कराई जा रही है। एसपी आदित्य लांग्हे लगातार लापरवाही और गलत कार्यों में लिप्त पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कर रहे हैं। पिछले महीने चोरी और लूट मामले में लापरवाही पर चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था।

विज्ञापन


वहीं मंगलवार को बलुआ थाने के एसआई पारसानाथ यादव और मुख्य आरक्षी ऋषिकांत द्विवेदी को क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन कराने और उससे अवैध वसूली कराने के आरोप में सस्पेंड कर दिया। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि थाना बलुआ पर नियुक्त उपनिरीक्षक पारसनाथ यादव और मुख्य आरक्षी ऋषिकान्त द्विवेदी के द्वारा क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कार्य कराये जाने और उससे अवैध धन की उगाही किये जाने का तथ्य संज्ञान में आया है। इसको में संज्ञान लेते हुए दोनो को पदेन दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, शिथिलता व अनुशासनहीनता बरतने संबंधित गंभीर आरोप में तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर विभागीय जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें