पीडीडीयू नगर। नगर के कैलाशपुरी में शैलेन्द्र सिंह पप्पू के आवास पर बृहस्पतिवार को आयोजित साई संध्या जागरण मे पूरी रात जली श्रद्धा की जोत जली। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक साई भजन सुनाए। इसे सुनकर भक्त रसासिक्त रहे और पूरी रात जयकारे लगाते रहे।
वर्ष के पहले बृहस्पतिवार को साई जागरण की तैयारी पहले से शुरू हो गई थी। देर शाम पंडाल में भगवान साई की झांकी सजाई। विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद जागरण की ज्योति जलाई गई। इसके बाद साई भजनों का सिलसिला शुरू हुआ तो पूरी रात कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत सुनाए। पंडित नरेन्द्र मिश्र, ओम तिवारी, संजय राय, संजय जायसवाल और अनूप कुमार के गीतों को सुनकर भक्त रसासिक्त हुए और भाव विभोर होकर पूरी रात साई के नाम के जयकारे लगाते रहे। इस दौरान आयोजित भंडारे में भक्तों ने प्रसाद चखा। इस मौके पर शिवगोविंद राय, विजय बहादुर, राकेश कांत, सतीश जिंदल, रमेश सिंह, डॉ. पीएच राय, जयनाथ शर्मा, अजय राय, तारकेश्वर राय, डब्लू, विक्की जुनेजा, अशोक सिंह, अंकित सिंह रहे।