फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को दी वैज्ञानिक विधि से खेती करने की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कृषि उपसंभाग केंद्र पर रविवार को डा. रेड्डी फाउंडेशन के बैनर तले कृषि प्रशिक्षण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषकों को वैज्ञानिक विधि से विलंब से बोई गई प्रजाति, बीज उपचार व उर्वरक प्रबंधन की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही क्षेत्र के 30 अग्रणी किसानों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

बीएचयू स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. एसएन सिंह और डा. दिवाकर ने बताया कि वैज्ञानिक विधि से खेती कार्य करने पर उत्पादन में बढ़ोत्तरी होती है। इसके साथ ही उन्होंने विलंब से बोई गई प्रजातियों, बीज उपचार, उर्वरक प्रबंधन के साथ प्याज व आलू की वैज्ञानिक खेती और गेहूं की जोरी टिलेज विधि से बोआई करने की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न गांवों के 30 अग्रणी किसानों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर धनंजय यादव, अजय यादव, जोगी बाबा, बेचू प्रसाद, मुसाफिर प्रजापति, रामनिवास पांडेय, राम सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें