फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने वनवासी बस्ती में चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। कस्बा की वनवासी बस्ती में बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी डा. अभय कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनचौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में जिले के सभी विभागों के अधिकारियों ने अपनी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। वहीं सीडीओ ने ग्रामीणों व बस्ती के लोगों से कराए गए कर्यो की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान 52 परिवारों में गोल्डन कार्ड का वितरण करने के साथ बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। अंत में सीडीओ ने बस्ती के 50 असहायों के बीच कंबल का वितरण किया।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि समाज की मुख्यधारा से कटे वनवासी समाज को भी विकास से जोड़ना शासन की प्राथमिकता में शामिल है। इसके लिए उन्हें आवास, शौचालय, विधवा, वृद्धा, दिव्यांग पेंशन दिया जा रहा है। अधीनस्थों को चेताया कि योजना का लाभ लेने से कोई भी गरीब परिवार वंचित न रह पाए। बीडीओ धर्मजीत सिंह ने कहा कि वनवासी बस्ती के 28 परिवार को मुख्यमंत्री आवास व दो परिवारों को प्रधानमंत्री आवास दिया गया है। इनके आलावा 42 घरों में शौचालय बनवाए गए हैं। कहा कि जिन लोगों को शौचालय व आवास नहीं मिल पाया हैं उन्हें भी शीघ्र दिया जाएगा। उन्होंने लाभार्थियों से शौचालय का प्रयोग करने के साथ आवास का नकिर्माण कार्य। भी पूर्ण करा लेने को कहा। चेताया कि जिनका आवास पूर्ण नहीं करने वाले लाभार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आवास पूर्ण होने के बाद लाभार्थियों को गैस व बिजली कनेक्शन की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने बस्ती के युवाओं के रोजगार के लिए कौशल विकास योजना की जानकारी दी। वहीं ग्रामीणों की मांग पर पीडब्लूडी विभाग ने बस्ती के मुख्य मार्ग पर पक्की सड़क बनाने का आश्वासन दिया। चौपाल में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग,जिला प्रोबेशन, जिला सेवायोजन अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांग जन अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी ने भी विभागीय योजनाओं की वनवासी बस्ती के लोगों को जानकारी प्रदान की। चौपाल में परियोजना निदेशक सुशील कुमार त्रिपाठी, डीपीओ नीलम मेहता, बीईओ पीसी यादव, आशीष वर्मा, ग्राम प्रधान प्रदीप जायसवाल, सचिव राजेंद्र भारती, मुरली श्याम, अयूब खान, चंद्रबलि, बीईओ पीसी यादव, डा. संजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें