शहाबगंज। ब्लाक सभागार में बुधवार को जिलाविकास अधिकारी पद्मकांत शुक्ल की अध्यक्षता में सोशल आडिट ब्लाक सभा आयोजन किया गया। इसमें उन्होंने जहां वित्तीय वर्ष 2018-19 व 2019-20 में मनरेगा योजना के तहत कराए गए कार्यों व आवासों के निर्माण में मजदूरों के खर्च के बारे में जानकारी प्राप्त की वहीं जांच के दौरान मिली कमियों में सुधार लाने का निर्देश दिया।
विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में मनरेगा द्वारा कराए गए निर्माण कार्य सीवर, इंटरलिंक, मिट्टी वर्क पर खर्च की गई धनराशि की क्रास चेकिंग कराई गई थी। जांच में अन्य विकास खंडों के मनरेगा कोआडिनेटर से न्याय पंचायतवार स्थलीय निरिक्षण कराने के बाद सोशल आडिट करा इसकी रिपोर्ट विभाग को सौंपी गई थी। रिपोर्ट के आधार पर संयुक्त रुप से सभी ग्रामपंचायतों का सोशल आडिट कर उपस्थित सचिवों व प्रधानों से बिंदुवार जानकारी प्राप्त की गई। डीडीओ ने सभी कार्यों का बोर्ड लगाने व सरकारी भवन पर वाल पेंटिंग कराने का निर्देश दिया। इस दौरान डीसी मनरेगा व प्रभारी बीडीओ धर्मजीत सिंह, जिला कोआडिनेटर मनरेगा सोनिया यादव, ब्लाक कोआडिनेटर राकेश सिंह, आभा पांडेय, मनरेगा एकाउंटेंट शिवेंद्र सिंह, सचिव अनिल पटेल, मुरली श्याम, राजेंद्र भारती, अनिल सिंह, प्रधान जयप्रकाश मौर्य, शिपूजन यादव, मुनिराज यादव, प्रदीप जायसवाल, श्यामनरायण उपाध्याय, निरंजन मौर्य, जमुना चौहान मौजूद रहे।