फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य में लापरवाही पर वीडीओ समेत 13 का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। बरहनी विकास खंड में मनेरगा में मजदूरों को काम न देने के मामले में खंड विकास अधिकारी एमपी चौबे ने एक ग्राम विकास अधिकारी, दो ग्राम पंचायत अधिकारियों, तीन तकनीकी सहायकों और सात रोजगार सेवकों का दिसंबर माह का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया है। इन लोगों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। बुधवार तक स्पष्टीकरण न देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीडीओ ने बताया कि ब्लॉक में मनरेगा से जुड़े कार्यों और मानव दिवस सृजित करने की समीक्षा की गई। इसमें पाया गया कि कई ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जहां दिसंबर में मनरेगा जॉब कार्डधारक को बजट के सापेक्ष रोजगार मुहैया नहीं करवाया गया है। इन लोगों को बार-बार मानव दिवस सृजित करवाने को लेकर निर्देश जारी होते रहे। ऐसे में खराब प्रगति की वजह से दैथा, नेवादा, परेवा, कल्यानपुर, सिधना, तेजोपुर, अमड़ा, बरहनी गांव के सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। बताया कि यदि ये लोग बुधवार तक स्पष्टीकरण नहीं देते हैं तो ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारियों के खिलाफ निलंबन व तकनीकी सहायकों व ग्राम रोजगार सेवकों की संविदा समाप्ति के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट-
इनके खिलाफ हुई है कार्रवाई
ग्राम विकास अधिकारी- अनंत सिंह
ग्राम पंचायत अधिकारी
1- ब्रह्मानंद यादव2- राजीव कुमार गौतम
तकनीकी सहायक
1- वीरेंद्र मौर्य2- प्रेमचंद 3- राम मनोहर
रोजगार सेवक
1- बृजेश कुमार गुप्ता 2- सुरेंद्र नारायण 3- रजनी मौर्य 4- बुल्लू कुमार 5- सुनीता मौर्य 6- पौढारी देवी 7- अमित कुमार
रिपोर्ट - सुनील सिंह
संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-1400
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें