फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर चलाया विशेष चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में चल रहे आंदोलनों को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर सोमवार को राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने डॉग स्क्वायड के के साथ स्थानीय रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने सभी स्टेशन के प्लेटफार्मों, यात्री प्रतीक्षालय, ट्रेनों और सर्कुलेटिंग एरिया में संदिग्ध वस्तुओं और व्यक्तियों की जांच पड़ताल की। इस दौरान यात्रियों को हर पल सतर्क रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

देश में लागू किए जा रहे नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में पूर्वोत्तर के बाद दिल्ली में हिंसा की आग को देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों के निर्देश पर सोमवार को दोपहर में राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने डॉग स्क्वायड के साथ विशेष चेकिंग अभियान की शुरूआत की। जीआरपी डीडीयू प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह, आरपीएफ पीडीडीयू पोस्ट प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार, एसआई रामबिलास सहित पूरी टीम डॉग स्क्वायड टीम के साथ दोपहर में रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों, यात्री प्रतीक्षालय, पीएसबी हाल, सर्कुलेटिंग एरिया, वाहन स्टैंड आदि की जांच पड़ताल की। इसके साथ ही प्लेटफार्म पर खड़े उधना एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस सहित विभिन्न ट्रेनों के स्लीपर कोच, एसी कोच आदि की जांच पड़ताल की। इस दौरान यात्रियों से हर पल सतर्क रहने, संदिग्ध वस्तुओं को हाथ न लगाने और इसकी सूचना सुरक्षा बलों को देने, अनजान व्यक्तियों से खाने पीने की वस्तुओं को न लेने आदि के लिए आगाह किया। अभियान में जीआरपी के एसआई डीपी यादव, आरपीएफ के एएसआई बीपी सिंह, आरक्षी जितेन्द्र द्विवेदी, सुनील सिंह, महिला आरक्षी सुमन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें