फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग और पार्सल घर में मिले लावारिस वाहन और पार्सल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे जंक्शन के पार्किंग और पार्सल घर में लावारिस वाहन और पार्सल मिलने पर रेल अधिकारियों के कान खड़े हो गए। इसका खुलासा तब हुआ जब स्टेशन डायरेक्टर हिमांशु शुक्ला मातहतों संग निरीक्षण पर निकले थे। लावारिस वाहन और पार्सल मिलने से जहां सुरक्षा पर सवाल पर खड़े हो गए वहीं डायरेक्टर ने इसका रेलवे मजिस्ट्रेट के पास विवरण भेजकर इसे नीलाम कराने को कहा है।
विज्ञापन

स्टेशन डायरेक्टर हिमांशु शुक्ला ने बताया कि बुधवार को वह निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान पार्किंग में 12 मोटरसाइकिल और एक कार ऐसी पाई गई जिसका कोई दावेदार नहीं मिला है। वहीं चेकिंग के दौरान पार्सल कार्यालय में 33 नगर पार्सल पाए गए हैं को काफी दिनों से पड़े थे और जांच पड़ताल में अब तक इसे कोई लेने नहीं आया है। सभी सामानों को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। साथ ही इसे रेलवे मजिस्ट्रेट से नीलाम करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें