फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर जल निगम के कर्मचारयिं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सातवें वेतन आयोग की सिफारिश लागू किए जाने, छठे वेतनमान का अवशेष दिए जाने सहित 14 सूत्री मांगों को लेकर जल निगम समन्वय समिति के सदस्यों ने मंगलवार को पटेल नगर स्थित जल निगम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। बाद में जिला मुख्यालय पहुंचे सदस्यों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

इसके पूर्व प्रधान कारियों ने कहा कि निगम में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को एक जनवरी 2016 से सातवें वेतनमान के अनुरूप वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। एक जनवरी 2006 से 11 मार्च 2010 तक के अवशेष छठें वेतनमान का भुगतान भी नहीं हुआ है। वर्ष 2017 में नियुक्त कर्मचारियों का स्थाईकरण करने, कर्मचारियों के वेतन व पेंशन का भुगतान ट्रेजरी के माध्यम से किए जाने, पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग सेक्टर का रिफार्म करने, वर्तमान आर्थिक स्थिति कार्यभार व कार्मिक नीति के संबंध में श्वेतपत्र जारी करने, निगम में लंबित अनुकंपा के आधार पर अविलंब नियुक्तियां करने, चिकित्सा प्रतिपूर्ति के प्रावधानों का सरलीकरण करने, कर्मचारियों का इलाज अनुबंध के आधार पर निजी अस्पतालों में कराने, आकस्मिक स्थिति में अध्यक्ष की पूर्वानुमति व रेफर कराने की शर्त समाप्त कराने, शासन स्तर से निगम को सेंटेज प्रतिपूर्ति व अन्य मद में प्राप्त राशि 1132.74 करोड़ प्रदान करने, अध्यक्ष पद पर पूर्व की भांति आईएएस अधिकारी नियुक्त करने व निगम में संविदा के आधार पर की गई सभी नियुक्तियां समाप्त करने आदि की मांग की।
आंदोलन तेज करने की चेतावनी
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने मांगे पूरी न किए जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में एक्सईएन एसके सिंह सहित बलवंत प्रसाद, रामनारायण गुप्ता, उदयराज, संतोष सिंह, पी राम, मनोरंजन, राहुल, कमलेश श्रीवास्तव, विपिन सिंह, रामाश्रय सिंह, शिवाजी सिंह, रामनंदन राम, विनय पांडेय, आलोक गुप्ता, नरेंद्र यादव, धनंजय शर्मा, लवकुश सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें