फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईक की डिग्गी तोड़कर उचक्कों ने उड़ाये 2.30 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की डिकी तोड़कर उचक्कों ने उड़ाए 2.30 लाख
विज्ञापन

ट्रैक्टर खरीदने के लिए बैंक से पैसा निकालकर लाया था किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के चकिया-पीडीडीयू नगर मार्ग स्थित सोनहुल गांव में एक मकान के बाहर खड़ी बाइक की डिकी तोड़कर शुक्रवार को उचक्कों ने 2.30 लाख रुपये उड़ा दिए। घर के बाहर निकलकर बाइक की टूटी हुई डिकी से रुपये गायब देख किसान के होश उड़ गए। बाद में पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। किसान ने ट्रैक्टर खरीदने के लिए बैंक से रुपये निकाले थे।
विज्ञापन

सोनहुल गांव निवासी किसान राजेन्द्र विश्वकर्मा अपने रिश्तेदार विकास विश्वकर्मा के साथ शुक्रवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया चकिया शाखा से ट्रैक्टर खरीदने के लिए 2.30 लाख रूपये निकाले थे। रूपये को बाइक की डिकी में रखकर वे अपने घर पहुंचे। घर के सामने बाइक खड़ी कर कुछ जरुरी कागजात लेने घर के लिए वह अन्दर चले गये। इसी बीच घात लगाये उचक्को ने मौका पाकर बाइक की डिकी तोड़कर उसमें रखे रुपये उड़ा दिए। कुछ देर बाद राजेंद्र जब घर से बाहर निकले तो टूटी हुई डिकी और उसमें रखे रुपये गायब देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में सीओ चकिया कुंवर प्रभात सिंह ने कहा कि पीड़ित की तहरीर ले ली गयी है तथा पुलिस जांच-पड़ताल तथा उचक्कों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें