फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोंगल प्रक्रिया से भुगतान शुरू न होने से आक्रोशित प्रधानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। डोंगल प्रक्रिया से भुगतान आरंभ न होने से स्थानीय विकास खंड के 104 गांवों में विकास कार्य ठप पड़े होने का आरोप लगाते हुए कई गांवों के ग्राम प्रधानों ने सोमवार को प्रधान संघ के बैनर तले बीडीओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्राम प्रधानों ने शासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। चेताया कि खानापूर्ति बंद कर शीघ्र भुगतान आरंभ नहीं किया गया तो वे सड़क पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि डोंगल प्रक्रिया से भुगतान आरंभ नहीं होने से गांवों के विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। मंडलायुक्त जिले के नोडल अधिकारी हैं। इसके बाद भी बीते 10 माह से डोंगल प्रक्रिया का संचालन शुरू नहीं किया गया है। कहा कि डोंगल शुरू कराने को लेकर प्रधानों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। इसके अलावा ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण समिति के तहत कई वर्षों से पैसा न मिलने पर साफ-सफाई व छिड़काव कार्य बाधित है। अंत में उन्होंने जिले के नोडल अधिकारी कमिश्नर दीपक अग्रवाल से समस्या का निदान कराने की मांग की। इस संबंध में एडीओ पंचायत विजयलाल ने कहा कि सीडीओ आफिस से डोंगल प्राप्त होने के बाद सभी गांवों में विकास कार्य आरंभ कर दिए जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में विजय मिश्रा, ओमकार सिंह, दशरथ यादव, रामविलास यादव, महेंद्र राजभर, राजू, अंबिका यादव, शिव कुमार, कमलापति त्रिपाठी, जोगी यादव, साहब राय, चंद्रिका राजभर, रामाअश्रय यादव, श्रीराम कुशवाहा, संजय सिंह चौहान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें