फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय पीजी कालेज में पिछले दिनों प्राचार्य के आश्वासन के बाद भी छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित न किए जाने से आक्रोशित छात्रों ने सोमवार को कालेज में प्रदर्शन किया। चुनाव के तिथि की घोषणा कराने की मांग को लेकर कुछ छात्रनेता धरना पर भी बैठ गए। सूचना पर पहुंचे मुख्य चुनाव अधिकारी ने शीघ्र चुनाव कराने का आश्वासन देकर छात्रों का धरना-प्रदर्शन समाप्त कराया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के निर्देश पर अयोध्या प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर कालेज प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव स्थगित कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट का फैसले आने के बाद छात्र नेताओं ने छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर आवाज तेज करनी शुरू कर दी। इस पर कॉलेज प्रशासन ने सोमवार को चुनाव के संबंध में निर्णय करने का आश्वासन दिया था। सोमवार को दोपहर तक चुनाव तिथि की घोषणा नही किए जाने छात्र नेताओं का धैर्य टूटने लगा। उन्होंने कालेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन व नारेबाजी शुरू कर दी। चुनाव अधिकारी ने मौखिक रूप से 23 नवंबर को नामांकन और दो दिसंबर को चुनाव कराने का आश्वासन देकर धरना-प्रदर्शन समाप्त कराया। मुख्य चुनाव अधिकारी डा. उदय शंकर झा ने बताया कि चुनाव के लिए 20 नवंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। वहीं 23 नवंबर को नामांकन, 24 को नामांकन पत्रों की जांच और 25 को नाम वापसी के बाद दो दिसंबर को चुनाव होगा। प्रदर्शन करने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष अजय सिंह यादव, कुलदीप यादव, विकास यादव भरत, शैलेंद्र पांडेय, अमित तिवारी, सतेंद्र यादव सत्या, मंगल राजभर, अतुल पांडेय, विकास राय, सोनू यादव, शिवा मिश्रा, अजय यादव, धनंजय यादव, सतेंद्र यादव, संतोष राय, मुकेश सिंह यादव, विपिन, रोशन यादव, महताब आलम, रिशु यादव, जय विक्रांत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें