फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के बीच पास हुआ 5.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के सभागार में शनिवार को बोर्ड की बैठक हंगामेदार रही। इस दौरान सभासदों की पूर्व की बैठक में अधूरे कार्यों को पूूरा नहीं कराए जाने की शिकायतों पर ध्यान नहीं दिए जाने पर हगामा शुरू कर दिया। अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की और लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं इस बीच बैठक में 5.60 करोड़ का प्रस्ताव पास कर नगर के विकास का खाका खींचा गया। जिसमें सड़क, नाली निर्माण से लेकर पानी के लिए पाईप, लाईट व आयुर्वेदिक चिकित्सालय में दवाओं की खरीदारी शामिल रही। बैठक में कई अन्य प्रस्ताव भी पास किए गए।
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड की बैठक दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई। बैठक शुरू होते ही एक स्वर में सभासदों ने पूर्व की बैठक में पास हुए प्रस्तावों और शुरू हुए निर्माण कार्यों को पूरा नहीं होने का मुद्दा उठाया। सभासदों का कहना था कि गली में इंटरलाकिंग, पेयजल पाइप बिछाने का काम अधूरा है। जिसे अब तक नहीं पूरा किया जा सका। अब इस बैठक में फिर नए कार्य कराने का प्रस्ताव रख दिया गया। बाद में किसी तरह शांत हुए सभासदों की सहमति से नगरीय सीमा में सड़क, नाली निर्माण से लेकर पानी के लिए पाईप, लाइट व आयुर्वेदिक चिकित्सालय में दवाओं की खरीदारी शामिल रही। इस दौरान चेयर मैन संतोष खरवार, ईओ कृष्ण चंद, सुनील विश्वकर्मा, अशोक जायसवाल, निधि तिवारी, प्रियंका तिवारी, आरती यादव, शुभम भारती, राजेश जायसवाल, माया देवी, वकार जाहिद, पिंकी शर्मा मौजूद रही।
पीडीडीयू नगर। बैठक में सभासदों की ओर से पास किए प्रस्ताव में 14 वें वित्त से 3.72 करोड़, 5714 रुपये से नगर की 88 सड़कों का निर्माण व जल निकासी का कार्य होगा। वहीं 27.85लाख, 512 रुपये खर्च कर पंप हाउस राईजिंग का कार्य किया जाएगा। इसी प्रकार अवस्थाना विकास निधि से 53.29 लाख, 979 रुपये से 13 सड़कों के निर्माण के साथ जल निकासी का कार्य होगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत 93.48 लाख रुपये इंटरलाकिंग व नाली निर्माण के आठ कार्य कराए जाएंगे। वहीं नलकूप व पाईप लाईन के रखरखाव नये सामान समेत आयुर्वेदिक दवाईयों की खरीदारी व नये विद्युत उपकरण खरीदारी पर खर्च करने के लिए शेष धनराशि पास की गई है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। एक अप्रैल 2015 को लागू हुए स्वकर को वर्तमान सत्र से वसूले जाने के लिए सभासद प्रियंका तिवारी, विनय यादव डब्बू और मनीषा यादव समेत अन्य सभासदों प्रस्ताव दिया। सभासदों को कहना रहा कि एक अप्रैल 2015 से स्वकर लागू होने के बाद कर विभाग चार वर्षो में इसे ठीक तरीके से लागू नहीं कराया पाया। जिससे वर्तमान में लोगों पर एक साथ ही कर का काफी बोझ पड़ जाएगा। वहीं कसाब महाल सभासद ईशा खां ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को स्वकर से मुक्त रखने की बात कही।
........................
02. नगर पालिका ने एक ही सड़क का दोबारा बना दिया प्रस्ताव
अधिकारियों के खेल को सभासदों ने बोर्ड की बैठक में पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
पीडीडीयू नगर। नगर में एक निर्माणाधीन सड़क का नगर पालिका प्रशासन ने दोबारा प्रस्ताव बनाकर भेज दिया और उसके लिए शासन से धन भी जारी हो गया। पालिका के अधिकारियों का खेल सभासदों ने उस समय पकड़ा जब साढ़े पांच करोड़ के प्रस्ताव को बोर्ड की बैठक में पढ़ा जा रहा था। तभी सभासद बृजेश कुमार गुप्ता ने इसका विरोध कर दिया और कहा कि जिस सड़क के लिए 16 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाया गया है वह तो पहले से निर्माणाधीन है। इस पर विरोध शुरू हो गया। सभासदों ने निर्माण विभाग के जेई की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए उनकी निंदा की। बाद में सभासदों ने उस प्रस्ताव को खारिज करा दिया।
पालिका क्षेत्र में होने वाले निर्माण कार्य के पहले जेई की उस स्थल का निरीक्षण करते हैं और इसके बाद उसका स्टीमेट बनाकर आवश्यक कार्रवाई के बाद कार्य को बोर्ड में पास कराया जाता है। जेई ने वार्ड नंबर 15 के लाट नंबर दो और वार्ड नंबर सात पथरा भाग दो के सहजौर रोड की पानी टंकी तक का प्रस्ताव बनाकर दे दिया था। तभी बैठक में वेस्टर्न बाजार सभासद बृजेेश गुप्ता ने बताया पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत नगर की एक सड़क पर इंटरलाकिंग व नाली निर्माण के कार्य को पास कराने का 16.43 लाख रुपये का प्रस्ताव रखा है। जबकि उस मार्ग पर पहले से कार्य चल रहा है और हाल ही में उसका भुगतान भी हो गया है। इसके बाद सभी सभासदों ने बिना निरीक्षण के लिए प्रस्ताव दिए जाने पर उनकी निंदा की वहीं उनके कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाया। इसके बाद प्रस्ताव को सभी ने खारिज कर दिया। ईओ कृष्ण चंद्र ने बताया कि शासन को लिखकर इस कार्य को खारिज किए जाने व उसके एवज में दूसरे स्थान पर कार्य करने की अनुमति मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें