फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल बस अड्डे के चलते सड़क पर बैठाते हैं सवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर में संचालित रोडवेज बस अड्डा बदहाली और रेलवे की ओर से परिसर खाली करने के लिए नोटिस जारी करने के बाद अब परिवहन विभाग की बसें सड़क पर ही खड़ी हो रही हैं और यात्रियों को बैठा और उतार रहे हैं। इससे पुराने जीटी रोड पर जाम लग रहा है। इससे वहां दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है और पैदल चलने एवं दूसरे यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

नगर का रोडवेज बस अड्डा परिवहन निगम के अधिकारियों की उदासीनता से काफी समय से बदहाल है। दरअसल बस अड्डा रेलवे की जमीन को किराए पर लेकर निगम के अधिकारी संचालित कर रहे हैं। किराए की भूमि होने के चलते भी बस अड्डे पर बुनियादी सुविधाओं का विकास नहीं हुआ। इसी में अब रेलवे ने अपनी जमीन खाली करने का फरमान भी जारी कर दिया है इसके चलते वहां बुनियादी सुविधाएं बदहाल हो चुकी हैं। बसों को खड़ा करने की भी जगह नहीं बची है। चालक सिटी बसों को अब स्टैंड के सामने सड़क किनारे खड़ा कर यात्री बैठा रहे हैं। इससे जाम की समस्या और बढ़ती जा रही है। जाम लगने से दुकानदारी प्रभावित होने से वहां के स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश है।
सड़क पर बस खड़ी होने से हो रही दिक्कत
पीडीडीयू नगर। दुकानदार आशीष जायसवाल का कहना है कि बस और निजी वाहन सड़क पर ही खड़ा होने से काफी दिक्कत हो रही है। बस अड्डा बदहाल होने से यात्री भी दुकान पर नहीं आना चाहते हैं। आनंद का कहना है कि सड़क पर बस खड़ा होने और जाम की समस्या के चलते ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच पाते। प्रशांत का कहना है कि परिसर में बस चालक वाहन लेकर जाते ही नहीं है। सड़क किनारे बस खड़ी कर उसमें सवारी भरते हैं। इससे सवारियों को चढ़ने उतरने में तो परेशानी होती। अजीत पाल का कहना है कि सड़क पर वाहन होने से जाम की स्थिति भी पैदा हो जाती है। इससे आवागमन में परेशान होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें