फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदयात्रा निकालकर मधुमेह के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मधुमेह दिवस के अवसर पर गुरुवार को गोधना चौराहे स्थित मोती मेमोरियल कांवेंट स्कूल में एकल विद्यालय अभियान और अमर उजाला हेल्दी फैमिली-फिट इंडिया की ओर से मधुमेह के प्रति पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान चिकित्सकों ने मौजूद लोगों की जांच की और मधुमेह से बचाव एवं बीमारी के बारे में बच्चों और शिक्षकों को जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आचार्य बहनों एवं कार्यकर्ताओं संग बच्चों ने विद्यालय से पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में ‘थोड़ा व्यायाम करो, थोड़ा सा सुधारे खानपान’ के नारे लगाते हुए आचार्य बहने चल रही थीं। पदयात्रा विद्यालय से होते हुए गोधना मोड़, गांव से होते हुए बाईपास तक गई। इसमें एकल अभियान के तकरीबन 200 आचार्य बहनों और कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। इसमें नियामताबाद ब्लाक के चिकित्सक डॉ. राजकुमार चौहान और पीके उपाध्याय एवं एसएस हास्पिटल के डॉ. राज यादव व डॉ. मनीष ने लोगों के मधुमेह की जांच की। डॉ. राजकुमार चौहान ने खानपान के बारे में बताया। यह बीमारी तेजी से फैल रही है। उन्होंने कहा कि हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। मीठे खानपान से बचना चाहिए। सुबह और शाम को नियमित व्यायाम भी काफी सहायक होता है। इस मौके पर एकल विद्यालय के भाग गतिविधि प्रमुख संजय कुमार, जिल के अभियान प्रमुख विनोद कुमार, दुर्गा प्रसाद, शिवकुमार, दुर्गावती, ग्राम स्वराज एकल अभियान के जिला महामंत्री अरुण श्रीवास्तव, गोपाल तिवारी, रामदयाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें