फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य विद्युत अभियंता ने किया कंबाइंड कोचिंग क्रू लाबी का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक और दो स्थित डिप्टी एसएस ऑफिस के समीप नवनिर्मित कंबाइंड कोचिंग क्रू लॉबी का उद्घाटन मुख्य विद्युत इंजीनियर हाजीपुर राकेश कुमार तिवारी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद प्रिंसिपल चीफ ने आरआरआई पहुंचकर ट्रेनों के सिग्नल व्यवस्था, ट्रैक चेंज से संबंधित प्वाइंट कंट्रोल का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि गार्ड व चालकों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसको देखते हुए प्लेटफार्म पर ही कोचिंग क्रू लाबी बनवाया गया है। वर्तमान में केवल मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के चालक ही इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके बनने से चालकों और सहायक चालकों को ड्यूटी साइन आन और साइन आफ करने में आसानी होगी। मंगलवार को दोपहर में हाजीपुर से आए जोन के मुख्य विद्युत इंजीनियर राकेश कुमार तिवारी ने फीता काट कर और नारियल फोड़ कर लॉबी का उद्घाटन किया। बताया कि इसमें मंडल के कोचिंग में कार्य करने वाले लोको पायलट, सहायक लोको पायलटों को साइन आन, आफ साइन करने में आसानी होगी। इस मौके पर डीआरएम पंकज सक्सेना, एडीआरएम सुनील कुमार वर्मा, सीनियर डीईई एनके तिवारी, सनियर डीओएम राकेश रोशन, सीनियर डीईई टीआरएस प्रशांत किशोर, सीनियर डीईई जनरल एसपी यादव, मुख्य क्रू नियंत्रक संतोष श्रीवास्तव, सीके सिंह, स्टेशन निदेशक हिमांशु शुक्ला, स्टेशन अधीक्षक नरेन्द्र कुमार, स्टेशन अधीक्षक द्वितीय एसके सिंह, सीएसजी अशोक अनिल आदि रहे।
इनसेट-नारियल तोड़ते ही धंसी फर्स
पीडीडीयू नगर। कंबाइंड कोचिंग क्रू लांबी के उद्घाटन के मौके पर मुख्य विद्युत अभियंता ने जैसे ही नारियल त़ोड़ा फर्स एक इंच नीचे धंस गई। यह देख कर मुख्य विद्युत अभियंता सहित अन्य अधिकारी हतप्रभ रह गए। वहीं घटिया निर्माण को लेकर चर्चा होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें