फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही समेत मां-बाप व भाई, भाभी पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के मैढ़ी गांव में शुक्रवार की सुबह उत्तर प्रदेश पुलिस के कांस्टेबल की पत्नी माधुरी प्रजापति (25) ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही ससुराल वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौक पर पहुंची ने शव को नीचे से उतारा और कोतवाली ले आई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मृतका का पति मऊ थाने में सिपाही के पद पर तैनात है। विवाहिता के पिता की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत सास-ससुर व जेठ-जेठानी के विरुद्ध दहेज के लिए हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

चंदौली के गौतम नगर निवासी राजेश्वर प्रजापति के पुत्री माधुरी प्रजापति की शादी दो वर्ष पूर्व सैयदराजा थाना क्षेत्र के मैढ़ी गांव निवासी धर्मेन्द्र प्रजापति से हुई थी। मृतक के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री को ससुराल में दहेज के प्रताड़ित किया जाता था। कई वह उसके पति, सास-ससुर समेत ससुराल पक्ष के लोगों को समझा चुके हैं। बावजूद इसके उसके उसकी पुत्री को लगातार दहेज के प्रताड़ित किया जा रहा था। शुक्रवार की सुबह कमरे में पंखे के सहारे रस्सी से लटका हुआ उसका शव मिला। पिता से मिली तहरीर के आधार पर सैयदराजा पुलिस ने पति धर्मेन्द्र प्रजापति, ससुर गुड्डी राम प्रजापति , सास बुन्नी, जेठ जसवंत व जेठानी रीना देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में सैयदराजा थानाध्यक्ष एसपी सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें