फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बबुरी। थाना क्षेत्र के लेवा गांव में शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन के धक्का मार दिए जाने बाइक सवार युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर शनिवार की सुबह पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

शहाबगंज थाना क्षेत्र का भट्टरोल गांव निवासी मुन्ना चौहान (35) शुक्रवार को अपनी पत्नी रेनू को मिर्जापुर जिले के नारायनपुर छठ पूजा के लिए पहुंचा कर घर लौट रहा था। देर रात लेवा गांव के पास उसके बाइक की किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। किसी प्रकार की सहायता न पहुंचने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही देर रात मौत हो गई। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने शव पड़ा देख इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड पर दर्ज पता के अनुसार मृतक के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें