फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडालों में स्थापित हुई मां काली की प्रतिमा, गूंजे जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडालों में स्थापित हुई मां काली की प्रतिमा, गूंजे जयकारे
विज्ञापन

एक दर्जन स्थानों पर पंडालों का किया गया है निर्माण
दीपावली की आधी रात को होगी मां काली की प्रतिमा
अमर उजाला ब्यूरो
सचित्र-
पीडीडीयू नगर। महाकाल को डराने वाली मां काली की पूजा दीपावली को आधी रात के वक्त होगा। तीन दिवसीय मां काली पूजनोत्सव के लिए शनिवार की रात पंडालों में जयकारे के बीच मूर्तियों की स्थापना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां का आह्वान किया गया। रविवार की सुबह से दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू होगा।
विज्ञापन

नगर सहित पूरे जिले में एक दर्जन स्थानों पर पंडाल बनाकर मूर्तियां स्थापित की गई।
नगर में नई सट्टी में मां काली पूजनोत्सव समिति की ओर से एक पखवारा से पंडाल निर्माण का काम किया जा रहा था। भव्य पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है। इसी तरह मानसनगर, लोको कालोनी सहित अन्य स्थानों पर पंडालों का निर्माण किया गया है। भव्य पंडालों के आस पास आकर्षक लाइट लगाए गए हैं और लाउडस्पीकरों पर भजनों का प्रसारण किया जा रहा है। देर शाम पूजा समिति के सदस्य नई बस्ती स्थित कुम्हार बस्ती से मां काली की प्रतिमा को विभिन्न वाहनों से मूर्ति को पूजा पंडालों तक पहुंचाया। यहां देर रात पंडालों में बने मंच पर मां की प्रतिमा जयकारे के बीच स्थापित की गई। इसके बाद मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा में मां का आह्वान किया गया। रविवार की सुबह से मां के दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू होगा। वहीं रात में मां की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन

रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-1200
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें