फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के फुटपाथों पर निगहबानी का जारी किया गया अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दिल्ली में घुसे चार आंतकियों के पकड़े जाने के बाद से खुफिया तंत्र में देश के कई शहरों में अलर्ट जारी किया है। दुर्गापूजा और दशहरा के मद्देनजर स्थानीय स्तर पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। खुफिया तंत्र सतर्कता बरत रहे हैँ वहीं जिले की पुलिस भी अपनी निगहबानी तेज कर दी है। सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में नगर स्थित फुटपाथों पर जहां दो पहिए और चार पहिए वाहन खड़े किए जाते हैं वहां खास नजर बनाए रखने के लिए एलर्ट किया गया है। इसमें खास तौर पर दुर्गापूजा से दशहरे तक विशेष सतर्कता बरते जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन

जनपद में कुल 250 से अधिक स्थानों पर दुर्गा पंडाल बनाकर दुर्गा पूजनोत्सव मनाया जाता है। इसमें पीडीडीयू नगर में तीस से अधिक स्थानों पर पूजा पंडाल बनाए जाते हैं। पूजनोत्सव के दौरान काफी भीड़ होती है। क्षेत्र में कई स्थानों पर मेले का भी आयोजन होता है। इसमें आस-पास गांवों से बड़ी संख्या में लोग भी मेला घूमने आते है। सड़क के किनारें फुटपाथों पर लोगों की भीड़ लगी रहती है। खास तौर पर नवमी और दशहरे में बाजार में लोगों की काफी भीड़ उमड़ती है। इस बार सात अक्टूबर को नवमी और दस अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। सूत्रों के मुुताबिक इन दो तिथियों पर खुफिया तंत्र की ओर से एलर्ट जारी किया गया है। इसमें फुटपाथों पर विशेष निगाह बनाए जाने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके बाद से प्रशासन पूरी तरह से एलर्ट है। इस संबंध मेें पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने बताया कि त्यौहारों के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह से एलर्ट है। पुलिस किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सीओ और थानेदारों को गश्त करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें