फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजस का संचालन निजी हाथों में सौंपने के विरोध में उतरी रेल यूनियनें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन तेजस के संचालन की जिम्मेदारी निजी हाथों में दिए जाने के खिलाफ रेलवे यूनियनें विरोध में उतर गई हैं। आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर ईसीआरकेयू के बैनरतले रेल कर्मचारियों ने अलग अलग कार्यालयों के समीप गेट मीटिंग कर रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं ईसीआरईयू सहित अन्य संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के बैनरतले लोको पायलटों ने बांहों पर काली पट्टी बांध कर काम किया।
विज्ञापन

आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर तेजस के संचालन की जिम्मेदारी निजी हाथों में दिए जाने के विरोध में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा एक की ओर से मंत्री श्रीराम सिंह के नेतृत्व में रेल कर्मचारियों ने समाडि विभाग कबत पैसेंजर यार्ड में गेट मीटिंग कर रेल प्रशासन को कोसा। श्रीराम सिंह नेक कहा कि रेलवे के निजीकरण की दिशा में यह पहला कदम है। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। चेतावनी दी कि यदि रेलवे के निजीकरण की प्रक्रिया बंद नहीं की गई तो रेलकर्मी आंदोलन करते रहेंगे। सभा में विजय देवगन, अवनीश कुमार, राकेश, अनिल कुमार सिंह, बत्तीलाल मीणा, सलीम दुर्रानी, गुलाम सिप्टेन , जफर अली ,मुज्जमिलहक, आफताब आलम , गुलाम ख्वाजा, प्रवीण कुमार, जय प्रकाश सिंह, यूसी मौर्या, चंद्रमा सिंह, उमाशंकर, रंजन, हरेराम मिश्र,,चंदकांत वर्मा, देवेंद्र भारती ,सूरज, सुनील कुमार, शिवानंद रहे। अध्यक्षता मनदीप कुमार ने की। इसी तरह इसीआरकेयू शाखा दो की ओर से रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर क्रू सेल के समीप विरोध प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि रेलवे का निजीकरण बंद नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर केदार प्रसाद, केके सिंह, रमेश कुमार सिंह, भैयालाल, आईबी मिश्र, एसके सिन्हा, जेके सिंह, राममिलन, रंजीत कुमार, राजमणि, कन्हैया लाल, विपुल सिंह, महेन्द्र सिंह, वाईके पांडेय, अशोक कुमार, कमलेश रहे। अध्यक्षता शोभनाथ सिंह ने की। इसीआरकेयू प्लांट डिपो शाखा की ओर से प्लांट डिपो कारखाना के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान एसपी सिंह, बीबी पासवान, विकास मिश्र, अमरेन्द्र कुुमार, शंकर प्रसाद, एके उपाध्याय, मोहन राम, बीबी सिंह, रमेश कुमार, संजय कुमार, कृष्णा शाह, मुकेश पासवान, शिवदयाल यादव रहे। इसी तरह ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाईज यूनियन के बैनर तले दुर्गावती स्टेशन पर में अवधेश और सेतु सिंह, कर्मनाशा स्टेशन पर टीआरडी के मंडल कमेटी सदस्य मनीष कुमार, आपरेटिंग मंडल कमेटी सदस्य गणेश कुमार, इंजिनियरिंग में मंडल कोषाध्यक्ष संदीप पासवान, सैयदराजा में लव कुमार, चंदौली में चंदन कुमार और नौबतपुर में संतोष कुमार पासवान के नेेतृत्व में बांहों पर काली पट्टी बांध कर काम किया गया। इस मौके पर आनंद कुमार, श्याम कुमार, रामानुज साहु, असलम अंसारी, संतोष कुमार, शिवेंद्र कुमार, धीरज सिंह रहे। आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के बैनरतले लोको पायलटों ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो स्थित क्रू सेल केसमीप धरना दिया और बांहों पर काली पट्टी बांध कर काम किया। इस मौके पर जितेन्द्र यादव, त्रिभुवन सिंह, डीके मिश्र, एनएस यादव, संतोष्ज्ञ कुुर, सुनील कुमार, अजीत कुमार, डीके सिन्हा, मिथिलेश कुमार, विजय कुमार, आदित्य कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें