फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लास फैक्ट्री पर बिजली विभाग ने ठोंका सात लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। विद्युत वितरण खण्ड मुगलसराय और विद्युत प्रवर्तन दल की टीम ने मंगलवार की शाम डांडी क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने बिना कनेक्शन लिए संचालित की जा रही चाय पीने वाले ग्लास व कप की एक फैक्ट्री को पकड़ा। उन्होंने 36 किलोवाट भार की बिजली से चल रही फैक्ट्री के संचालक से सात लाख 20 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला।
विज्ञापन

प्रवर्तन दल संग जांच टीम का नेतृत्व कर रहे विद्युत वितरण खंड-दो के अधिशासी अभियंता प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि प्राप्त सूचना पर प्रवर्तन दल और विभागीय टीम ने योजना बनाकर मंगलवार की देर शाम डांडी स्थित एक ग्लास व कप बनाने वाली फैक्ट्री के परिसर का निरीक्षण किया गया। यहां फैक्ट्री संचालक बिना कनेक्शन लिए अवैध रूप से बिजली का उपभोग कर रहा था। कनेक्शन के बारे में पूछे जाने पर संचालक साफ-साफ कुछ बता भी नहीं पाया। इस पर टीम के सदस्यों ने मौके से आकलित कुल भार 36 किलोवाट के सापेक्ष सात लाख 20 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला। बताया कि फैक्ट्री के खिलाफ राजस्व की कार्रवाई की जा रही है जिसका निर्धारण लगभग 35 लाख रुपये होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें