पीडीडीयू नगर। एनसीसी 91 यूपी बटािलियन की ओर से स्वच्छता ही सेवा के तहत नगर पालिका इंटर कॉलेज से रविवार को स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से एनसीसी कैडेटों ने लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाया। रैली में शामिल कैडेटों ने अलीनगर पहुंच कर प्राथमिक विद्यालय में साफ सफाई भी की। रैली को कमान अधिकारी एसके गोस्वामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इसके पूर्व कमान अधिकारी एसके गोस्वामी ने कहा कि गंदगी हम सभी को सर्वाधिक नुकसान पहुंचाती है। साफ सफाई न होने और गंदगी की वजह से लोग बीमार होते हैं। डायरिया, मलेरिया, फलेरिया जैसी अनेक बीमारियों का सीधा संबंध गंदगी से है। देश में इन बीमारियों से ग्रसित होकर प्रतिवर्ष लाखों लोग काल के गाल में समा जाते हैं। हमें इस बात का संतोष होना चाहिए कि स्वच्छ भारत अभियान के चलते डायरिया के मामलों में बहुत कमी आई है। रैली नगर भ्रमण करते हुए और जागरूकता का संदेश देते हुए अलीनगर पहुंची। यहां छात्रों ने प्राथमिक विद्यालयों में साफ-सफाई की और लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर सूबेदार मेजर दीपेंद्र आले आदि रहे।