फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजा खुलवाकर युवक को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के खोवा मंडी में शनिवार की रात बदमाश ने एक युवक को उसके घर का दरवाजा खुलवाकर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास लोगो की भीड़ एकत्र हो गयी। आनन फानन में आसपास के लोग युवक को लेकर निजी अस्पताल ले गए । युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के खोवा मंडी निवासी अंकित जायसवाल (25) एक निजी मोबाइल कंपनी के मोबाइल सप्लाई का काम करता है। शनिवार की रात लगभग दस बजे जैसे ही वह अपने घर पहुंचकर अपने घर का दरवाजा बंद कर रहा था कि किसी ने दरवाजा खुलवाने के लिए अंकित को आवाज दी। इसके बाद जैसे ही अंकित में दरवाजा खोला तभी बदमाश ने उसे गोली मार दी। गोली युवक के कंधे से आर पार हो गयी। गोली की आवाज सुनकर आसपास लोगो की भीड़ एकत्र हो गयी। आनन फानन में पड़ोसी युवक अंकित को लेकर निजी चिकित्सालय पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे ट्रामा सेंटर के लिये रेफर कर दिया। पुलिस अधीक्षक हेमन्त कुटियाल ने बताया कि घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें