फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी खराबी से आधा घंटा यार्ड में खड़ी रही सुविधा एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुंबई सीएसटी से पटना जा रही डाउन पटना सुविधा एक्सप्रेस की एक बोगी में शनिवार को तकनीकी खराबी आने से आधे घंटे तक रेलवे यार्ड में खड़ी रही। स्टेशन से 12.24 बजे ट्रेन के रवाना होते ही थोड़ी दूर पर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे खड़ी हो गई। सूचना पाकर रेलवे सुरक्षा बल और कैरेज एंड वैगन विभाग के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई। काफी प्रयास के बाद गड़बड़ी दूर हुई और इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

पटना सुविधा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पौन घंटे पहले ही स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। निर्धारित अवधि के बाद सिग्नल होते ही 12 बजकर 23 मिनट पर ट्रेन आगे के लिए बढ़ी। कुछ आगे बढ़ते ही रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे यार्ड में एसी कोच बी- 3 के पहिए जाम हो गए और ट्रेन रुक गई। चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। सूचना पाकर रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू पोस्ट के एसआई रामविलास, मोहन यादव और बाल गंगाधर आदि मौके पर पहुंच गए। इंजीनियरिंग विभाग की कैरेज एंड वैगन की टीम भी मौके पर पहुंचे और गड़बड़ी दूर की। सुरक्षा की दृष्टि से आरपीएफ की टीम भी पहुंच गई। गड़बड़ी दूर होने के बाद 12.50 बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें