चंदौली। आवास योजना से वंचित चकिया के पुरानाडीह गांव के वनवासियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि प्रधान और अधिकारियों की मिली भगत से पात्र लोगों को आवास योजना से वंचित रखा गया है। जबकि गांव में एक दर्जन से अधिक अपात्र लोगों को आवास आवंटित हुआ है। लोगों ने डीएम नवनीत सिंह चहल को ज्ञापन देकर पात्र लोगों को योजना में शामिल करने की मांग की। डीएम सभी का सत्यापन कराने के बाद आवास आवंटित करने का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि गरीब असहाय व मुसहर जाति के लोगों के पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है। किसी प्रकार से झोपड़ी आदि लगाकर अपना जीवन यापन करने को विवश हैं। इसके बाद भी मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जबकि इसके लिए सम्बंधित अधिकारियों के यहां कई बार गुहार लगाई गई। लेकिन इसे अनसुना कर दिया जा रहा है। कहा कि सरकार मुहसहर जाति के लोगों को आवास मुहैया कराने के लिए आदेश जारी किया है। लेकिन अधिकारियों के उदासीनता के कारण ग्रामीण झोपड़ी में रहने को विवश हैं। चेताया कि यदि शीघ्र ही मुसहर जाति के लोगों को आवास आवंटित नहीं किया गया तो आंदोलन करने को विवश होंगे। डीएम नवनीत सिंह चहल ने सत्यापन कराने के बाद योजना में शामिल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान मनोज, मंजू, मल्लो, प्रभावती, गायत्री, पार्वती, लक्ष्मण, सुरेंद्र, चंद्रप्रकाश, बचाऊ उपस्थित रहे।