सकलडीहा। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने विकास खंड के रानेपुर गांव में गुरूवार को जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने वनवासी बस्ती में बने प्रधानमंत्री आवास और आदर्श सरोवर का स्थलीय निरीक्षण किया। अंत में चार वनवासी बच्चों को अधिकारी और ग्रामीणों ने गोद लिया।
ग्रामीणों के लिए चलाई जा रही शासन की विभिन्न योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और सीडीओ डा. अभय कुमार श्रीवास्तव ने रानेपुर गांव में जनचौपाल लगाई। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने शासन की ओर से चलाई जा रही आयुष्मान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान समेत अन्य योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। बाद में अधिकारियों ने वनवासी बस्ती में बने आवास व आदर्श तालाब का निरीक्षण किया। अंत में बनवासी बस्ती के चार बच्चों को गांव के लोग और अधिकारियों ने गोद लिया। इस मौके पर सीएमओ डा. आरके मिश्रा, डीडीओ पदमकांत शुक्ल, डीपीआरओ उमांशकर मिश्रा, अधीक्षण अभियंता मनोज पाठक, एक्सईएन आशीष सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेन्द्र प्रताप सिंह,एसडीएम राम संजीवन मौर्य, ब्लॉक प्रमुख संजीव सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिमा सिंह, रविन्द्र प्रताप सिंह, डीपीओ नीलम मेहता, सचिव मनोज सिंह, बीईओ सुरेन्द्र बहादुर सिंह, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
इनसेट
बनवासियों ने डीएम को मालाफूल और बुकें देकर किया स्वागत
रानेपुर गांव में चारों ओर साफ सफाई के साथ प्रत्येक घर में शौचालय और आवास और स्वास्थ्य कार्ड की सुविधा मिलने पर पहली बार जिलाधिकारी बस्तीवासियों के बीच पहुंचे। जहां बस्ती वासियों ने डीएम का मालाफूल और बुकें देकर स्वागत किया। वनवासियों के प्रेम को देखकर डीएम गदगद हो गये।