चंदौली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने गुरुवार को सदर ब्लाक में धरना प्रदर्शन किया। इसमें सरकार की ओर से जारी प्रेरणा एप्प का विरोध कर नारेबाजी की। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के बजाय शिक्षकों को परेशान करने की योजना तैयार कर रही है। इसका शिक्षक सड़क से लेकर संसद तक विरोध करेंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी शासन की होगी। इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि हक व अधिकार के लिए एकजुट होकर एक मंच पर आकर विरोध करना होगा, तभी सरकार शिक्षकों की मांगों पर विचार करेगी। प्रदेश सरकार शिक्षकों की लंबित मांगों पर आज तक विचार नहीं किया। लंबित मांगों पर विचार करने के बजाए प्रेरणा एप की बेड़ी लगाई जा रही है। चेताया कि सरकार तत्काल प्रेरणा एप को समाप्त नहीं किया तो शिक्षक आंदोलन करेंगे। वहीं शिक्षकों ने संगठित होकर संघर्ष करने का भी ऐलान किया। इस दौरान देवेंद्र प्रताप सिंह, सुधीर सिंह, सुनील कुमार सिंह, आंनद सिंह, इमरान खान, राजेश सिंह, शहबाज आलम खां रहे।
-------------------------------
चंदौली। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के सदस्यों ने छह सूत्री मांगों के समर्थन में गुरुवार को मुख्यालय पर जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। शिक्षामित्र नियमित करने, शिक्षकों के वेतनमान के बराबर मानदेय, 62 साल की आयु तक सेवा सहित छह सूत्री मांग कर रहे हैं। इस दौरान प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार शिक्षामित्रों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। अंत में कलेक्ट्रेट पहुंच एडीएम बच्चालाल को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन देकर अपनी मांगों से अवगत कराया। एडीएम ने शिक्षामित्रों को आश्वस्त किया कि मांग पत्र को शासन को भेज दिया जाएगा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षामित्रों की मांगों पर सरकार विचार नहीं कर रही है। इससे शिक्षामित्रों की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। कई शिक्षामित्रों को सरकार के उपेक्षात्मक रवैया के कारण जान गवानी पड़ी। शिक्षामित्रों के भविष्य को देखते हुुए सरकार तत्काल कोई ठोस पहल करें, ताकि शिक्षामित्रों की हालत में सुुधार आ सके। इस दौरान अजीत तिवारी, राजेश सिंह, रमेश कुमार चौहान, नीरज सिंह, संगीता सिंह, देवानंद, सीमा यादव, चिंता रही।