फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शान से गगन में लहराया तिरंगा, गूंजे जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्वतंत्रता दिवस का पर्व गुरुवार स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद एनसीसी और स्काउट गाइड ने मार्च पास्ट किया, प्रभात फेरी निकाली। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों ने देश भक्ति कार्यक्रमों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर के प्लांट डिपो रोड फ्लश बट के समीप होली फैथ स्कूल में प्रबंधक राकेश सिंह व पटेल नगर स्थित इंदिरा कांवेंट स्कूल में प्रबंधक मांडवी शर्मा ने ध्वजा रोहण किया। हरिशंकरपुर स्थित मदरसा इस्लामियां रोशनी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक इकबाल अहमद राजू व प्रधानाचार्य अनिता हैमिलटन ने,रविनगर स्थित लिटिल फॉक्स स्कूल में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष साधना अग्रवाल ने, महमूदपुर वार्ड नंबर छह स्थित मदरसा में सभासद प्रतिनिधि अशोक यादव और मौलाना मो.सेफात ने,आरपीएफ कालोनी स्थित एसआरबी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक तारकेश्वर चौबे ने, कैलाशपुरी स्थित लक्ष्मी पब्लिक स्कूल में प्रबंध कमेटी के सदस्य आकाश कुमार ने झंडोत्तोलन किया। केंद्रीय विद्यालय में प्राचार्य सोमपाल ने झंडोरोहण किया। नगर पालिका इंटर कॉलेज, एसजी पब्लिक स्कूल, सनबीम स्कूल पीडीडीयू नगर में विद्यालय के सेक्रेटरी यदुराज कानुडिया की मौजूदगी में प्रधानाचार्य सीके पालित ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य रामप्रताप सिंह, स्मृति खन्ना, राम प्रताप सिंह, श्रुति अग्रवाल, रितु कपूर, राजेश सिन्हा रहे। वहीं, जिला मुख्यालय स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम के बच्चों की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद प्रधानाचार्य विजय शंकर सिंह ने ध्वाजारोहण किया। आलोक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रबंधक डॉ. आजाद बहादुर व प्रधानाचार्य डॉ. आनंद कुमार, गुरुकुल में प्रधानाचार्य इसरार अहमद, रमाशंकर इंटर कालेज में प्रबंधक सुधीर राय, नगर के मदरसा जामिया इत्तेहादुल उलूम में प्रधानाचार्य मौलाना इलियास ने ध्वजारोधण किया। मदरसे के बच्चों ने प्रस्तुतियों के जरिए देश व तिरंगे के प्रति प्रेम को प्रदर्शित किया। इस अवसर मौलाना इलियास, हाजी सज्जाद, हाजी आलम, हाफिज सगीर, डा. जाकिर अंसारी, जुनैद अंसारी के अलावा कमेटी के बेलाल अंसारी, सेराज अंसारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें