फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ठेकहां गांव के पास चकिया-चंदौली मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर एंबुलेंस के धक्के से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई। शहाबगंज निवासी कन्हैया साहनी (21) अपने किसी रिश्तेदार को लेने के लिए बाइक लेकर सिकंदरपुर मोड़ जा रहा था। उसके ठेकहां गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार एंबुलेंस ने उसकी बाइक में धक्का मार दिया। इससे कन्हैया सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। धक्का मारने के बाद चालक एंबुलेंस लेकर भाग निकला। दुर्घटना के बाद वहां जुटे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस घायल युवक को लेकर स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। कन्हैया आठ भाई-बहनों में सबसे छोटा था। इस संबंध में सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें