फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: पुलिस को देखकर अंधेरे में भागे जुआरी, तीन गिरफ्तार; कई फरार

Wed, 04 Nov 2026 09:31 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली के सहजौर गांव में बुधवार रात पुलिस ने जुए के फड़ पर छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 5430 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। पुलिस को देखकर कुछ अन्य आरोपी अंधेरे में फरार हो गए।
विज्ञापन
चंदौली पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात सहजौर गांव में जुए के फड़ पर छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। संत रविदास मंदिर के पास खाली खेत में जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने मौके से 5100 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। वहीं, आरोपियों की तलाशी में 330 रुपये अतिरिक्त मिले। इस तरह कुल 5430 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस को देखकर कुछ अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर हुई छापेमारी
चार नवंबर की रात थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सहजौर गांव में संत रविदास मंदिर के पास खाली खेत में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और छापेमारी की।

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस को देखकर भागने लगे जुआरी
पुलिस को अचानक देखकर जुआ खेल रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। कुछ लोग ताश के पत्ते फेंककर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन लोगों को पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान सहजौर निवासी अमित कुमार (25) और गोविंद शर्मा (38) के रूप में हुई है। तीसरा आरोपी पंकज यादव (26) सैयदराजा थाना क्षेत्र के हलुआ मड़ई पर का निवासी है।

तलाशी में मिले 330 रुपये
पुलिस ने जुए के फड़ से 5100 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। इसके अलावा तलाशी में अमित कुमार के पास से 70 रुपये, गोविंद शर्मा से 150 रुपये और पंकज यादव के पास से 110 रुपये मिले। तीनों के पास से मिली अतिरिक्त नकदी 330 रुपये है।

थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें