फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: निर्धारित 6 प्रमुख इंडीकेटर्स में से 5 को चंदौली ने किया पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। नीति आयोग के निर्देशन में जिला पंचायत संसाधन केंद्र में शुक्रवार को सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ विधायक रमेश जायसवाल, जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई एवं नीति आयोग के नोडल अधिकारी शिवम मिश्रा ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि जनपद चंदौली ने आकांक्षी जनपदों के लिए निर्धारित 6 प्रमुख इंडीकेटर्स में से 5 इंडीकेटर्स (बाल विकास, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा व एनआरएलएम) में शत-प्रतिशत संतृप्ति का लक्ष्य हासिल कर लिया है। वहीं, आकांक्षी विकास खंड चहनियां ने बाल विकास, कृषि और एनआरएलएम से संबंधित 3 इंडीकेटर्स में यह लक्ष्य प्राप्त किया है, जो जिले की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस अवसर पर स्वास्थ्य, कृषि, बाल विकास, शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय आजीविका मिशन के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और फन्टलाइन वर्कर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विधायक रमेश जायसवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा, जिस समर्पण से आप कार्य कर रहे हैं, उसे इसी तरह जारी रखें। वह दिन दूर नहीं जब हमारा चंदौली जनपद आकांक्षी जनपद से आगे निकलकर अग्रणी जिलों की सूची में शामिल हो जाएगा। जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने बताया कि देश के 112 आकांक्षी जनपदों में चंदौली अब छठवें स्थान पर आ चुका है। उन्होंने विभागों को निर्देश दिया कि वे कार्ययोजना के अनुरूप प्रयास जारी रखें, जिससे जनपद को आगे और बेहतर रैंकिंग मिल सके।
विज्ञापन

तीन प्रधानाध्यापकों को उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए सम्मान
समारोह में शिक्षा क्षेत्र से विशेष पहचान बनाने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। बरहनी ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय चारी के प्रधानाध्यापक गोपाल प्रसाद खरवार, कंपोजिट विद्यालय दैथा के प्रधानाध्यापक अख्तर आजाद अंसारी और कंपोजिट विद्यालय परेवा के प्रधानाध्यापक मंगला प्रसाद यादव को नीति आयोग द्वारा ''''सर्वश्रेष्ठ नेतृत्वकर्ता'''' के रूप में सम्मानित किया गया। इन शिक्षकों ने आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रमों को अपने-अपने विद्यालयों में उत्कृष्ट ढंग से क्रियान्वित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें