चंदौली। मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के खेल मैदान पर शुक्रवार अंतर विद्यालयीय वालीबाल प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न जनपदों के आए विद्यालयों के छात्रों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पंचायत के चेयरमैन रविन्द्रनाथ गोंड ने किया। इसमें बालक वर्ग में चंदौली की टीम ने वाराणसी को हराकर अपना परचम लहराया।
महेंद्र टेक्निकल के खेल मैदान पर आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता में पहला मैंच चंदौली और वाराणसी के बीच खेला गया। जिसमें चंदौली ने दोनों सेट में वाराणसी की टीम को करारी शिकस्त दी। वहीं वरिष्ठ बालक वर्ग में वाराणसी की टीम ने कब्जा जमाया। इसी प्रकार तीसरे मैच में जूनियर बालक वर्ग में वाराणसी विजेता तथा गाजीपुर उपविजेता रही। इसके अलावा सब जूनियर बालिका वर्ग में चंदौली की टीम विजेता बनी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के लेखाधिकारी बीबी सिंह और सभासद नागेंद्र सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. रामचंद्र शुक्ल, एसबीआई के प्रबंधक नसीमुद्दीन, कृष्णलाल, अनुपम राय उपस्थित रहे।