फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: किसानों की शिकायतों पर डीएम का एक्शन, एक सप्ताह में समस्याओं के निस्तारण का अल्टीमेटम

Wed, 15 Jul 2026 09:16 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Chandauli News: किसान दिवस में डीएम सख्त दिखे। उन्होंने कहा कि नहरों के टेल तक पानी पहुंचे। साथ ही किसानों को खाद-बिजली की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने एक सप्ताह में समस्याओं के निस्तारण का अल्टीमेटम दिया। 
विज्ञापन
बैठक में शामिल अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली में खरीफ सीजन में धान रोपाई के बीच किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसे लेकर जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मासिक किसान दिवस की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि सिंचाई, खाद और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें और किसानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।

विज्ञापन


बैठक में प्रगतिशील किसानों ने नहरों के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचने, हेड पर पानी रोके जाने, बंधियों पर अतिक्रमण, ग्रामीण क्षेत्रों में लो-वोल्टेज, उर्वरकों की उपलब्धता, विंध्य एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे तथा गंदा नाला की सफाई जैसी समस्याएं जिलाधिकारी के सामने रखीं।

शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि धान की रोपाई को देखते हुए सभी नहरों के टेल तक निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही नहरों में पानी की उपलब्धता की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने तथा कटिंग या बांध बांधने जैसी घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने विद्युत विभाग को कृषि फीडरों पर निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा, ताकि किसानों को सिंचाई में दिक्कत न हो। कृषि विभाग को समितियों और निजी दुकानों पर यूरिया, डीएपी व अन्य उर्वरकों की उपलब्धता पर नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने किसान दिवस में प्राप्त बिजली बिल संशोधन, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) तथा राजस्व संबंधी शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसान पूरे वर्ष की आजीविका धान की फसल पर निर्भर रहती है, इसलिए प्रशासन की जिम्मेदारी है कि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।
बैठक में जिला उद्यान अधिकारी शैलेंद्र दुबे ने किसानों को बताया कि मखाना बीज अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है तथा सिंघाड़े के बीज भी शीघ्र उपलब्ध होंगे।

किसान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) राजेश कुमार, एडीएम (न्यायिक) रतन वर्मा, उप कृषि निदेशक भीमसेन, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव, सिंचाई एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान और भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसानों ने उठाए ये प्रमुख मुद्दे
  • नहरों के टेल तक पानी नहीं पहुंचना
  • हेड पर पानी रोके जाने की शिकायत
  • बंधियों पर मत्स्य पालन के नाम पर अतिक्रमण
  • कृषि फीडरों पर लो-वोल्टेज की समस्या
  • डीएपी और यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता
  • विंध्य एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि का उचित मुआवजा
  • गंदा नाला की सफाई
  • बिजली बिल संशोधन व केसीसी संबंधी समस्याएं
 

किसान हमारे अन्नदाता हैं। धान रोपाई के इस महत्वपूर्ण समय में खाद, पानी या बिजली की कमी के कारण किसी भी किसान को परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी फील्ड में उतरकर व्यवस्थाओं की निगरानी करें।
-चंद्र मोहन गर्ग, जिलाधिकारी, चंदौली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें