फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: डीएम और पुलिस की छापेमारी, बरामद हुई 50 कुंतल लहन और शराब बनाने के उपकरण

Thu, 18 Mar 2021 03:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
पुलिस नष्ट की अवैध शराब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों और आने वाले त्योहारों को देखते हुए चंदौली के जिलाधिकारी ने गुरुवार को अलीनगर पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने बरहुली गांव में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की। जहां से भारी मात्रा में लहन व शराब बनाने के उपकरण मिले, जिन्हें पुलिस ने नष्ट कर दिया।

विज्ञापन


इस मामले में जानकारी देते हुए अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व त्योहारों को देखते हुए अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ जांच पड़ताल की जा रही है। बीते दिनों भी बरहुली गांव से एक व्यक्ति को अवैध शराब संग पकड़ा गया था।

गुरुवार को फिर पुलिस ने बरहुली गांव में जांच की। इस दौरान मौके पर 50 कुंतल लहन व शराब बनाने के उपकरण मिले। जिन्हें टीम ने वहीं पर ही नष्ट किया गया। हालांकि शराब के अवैध कारोबारी वहां फरार हो गए थे। पुलिस उसके लिए दबिश दे रही है। टीम में आबकारी निरीक्षक ज्ञानप्रताप सिंह, त्रिलोकी यादव, आशीष सिंह, प्रिंस कुमार, फुरकान आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें