पीडीडीयू नगर। परिवहन निगम के चंदौली डिपो ने दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू की है। वाराणसी के कैंट बस अड्डे से रोज 52 सीट वाली बस चलेगी, जो सुल्तानपुर, लखनऊ और आगरा होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। हालांकि प्रचार प्रसार के अभाव में अभी कम संख्या में यात्री मिल रहे हैं।
चंदौली जिला बनने के 26 साल बाद भी चंदौली डिपो का संचालन वाराणसी से ही होता है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि चंदौली डिपो से 40 बसों का संचालन हो रहा है।
यात्रियों की संख्या को देखते हुए दिल्ली तक बस चलाने की योजना बनाई गई थी। 18 दिसंबर से वाराणसी के कैंट से यह सेवा ट्रायल के रूप में शुरू की गई थी, जिसके अब जारी रखा जाएगा।
एआरएम ने बताया कि 52 सीटर बस कैंट से दोपहर 1:40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। यह सुल्तानपुर, लखनऊ और आगरा होते हुए 15 घंटे में दिल्ली पहुंचेगी। वाराणसी-दिल्ली बस सेवा में तीन बसें लगाई गई हैं। दिल्ली का किराया 1270 रुपये रखा गया है।
24 दिसंबर को दिल्ली के लिए नहीं मिली एक भी सवारी : वाराणसी-दिल्ली बस सेवा कैंट से 18 दिसंबर को शुरू की गई थी। छह दिन तक तो 15-20 सवारियां मिलीं लेकिन 24 दिसंबर को दिल्ली की एक भी सवारी नहीं मिली। इसके चलते बस को लखनऊ तक ही चलाया गया। अधिकारियों के अनुसार प्रचार-प्रसार के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।
अंबाला सिटी के श्री बाउली साहिब गुरुद्वारा साहिब में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्- फोटो : वृंदावन में देवरहा बाबा की जलसमाधि के दौरान मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी व अन्य। फाइल फोटो