फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के समीप पानी भरे गड्ढे में मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित पानी भरे गड्ढे में शनिवार की सुबह अधेड़ का शव पाए जाने से सनसनी फैल गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान कंदवा गांव निवासी प्राणेश राय उर्फ गुड्डू (50) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी होने पर मृतक के घर कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कंदवा-ककरैत मार्ग पर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की तरफ ग्रामीण शनिवार की सुबह निकले तो उन्होंने पास के पानी भरे गड्ढे में औंधे मुंह एक व्यक्ति को गिरा देखा। इसकी सूचना फैलते ही वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कंदवा थाने और 112 नंबर पर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान प्राणेश राय उर्फ गुड्डू के रूप में हुई। इस पर पुलिस ने मृतक के घर वालों को सूचना दिया। सूचना पर कुछ ही देर में घर वाले भी रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गये। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों व पुलिस द्वारा कयास लगाया जा रहा था कि मृतक शुक्रवार की देर शाम शौच के बाद पानी के तलाश में गड्ढे के तरफ गया होगा और पैर फिसलने के कारण पानी भरे गड्ढे में गिरने से उनकी मौत हो गई होगी।
विज्ञापन

मृतक के शरीर पर किसी चोट का कोई निशान नहीं पाया गया है। न ही मृतक के परिजनों ने थाने पर कोई तहरीर दी है।
प्रदीप सिंह चंदेल-सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें