चंदौली जिले से जांच के लिए भेजे गए सैंपल में से शुक्रवार को प्राप्त परिणाम में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह पड़ाव के मढिया गांव का रहने वाला है। संक्रमित वाराणसी में डायलिसिस के लिए एक निजि चिकित्सालय में जाता रहा है। मरीज के घर वालों का पड़ाव पर फुटपाथ पर फेरी से संबंधित व्यवसाय भी है। इसकी पुष्टी डीएम नवनीत सिंह चहल ने की।