फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चंदन सेठ बने अध्यक्ष, रोहित महामंत्री

विज्ञापन
इलिया के सैदूपुर व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदा​धिकारी। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
इलिया। सैदूपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का त्रिवर्षीय चुनाव बुधवार को भारी गहमागहमी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। कुल 407 मतदाताओं में 387 व्यापारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

मतदान के बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर चंदन सेठ और महामंत्री पद पर रोहित मौर्य निर्वाचित घोषित किए गए।
अध्यक्ष पद पर चंदन सेठ को 264 मत मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनोज गुप्ता को 115 मत ही मिले। वहीं आठ मतपत्र निरस्त हुए। इस तरह चंदन सेठ ने 149 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
इसके अलावा महामंत्री पद पर रोहित मौर्य को 238 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी रोहित केशरी को 136 मत प्राप्त हुए जबकि 13 मतपत्र निरस्त पाए गए। रोहित मौर्य ने 102 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता और किशन कुमार जायसवाल ने नामांकन किया था। किशन कुमार जायसवाल की उम्र मानक से कम होने के कारण उनका नामांकन अवैध घोषित कर दिया गया। इसके बाद धर्मेंद्र कुमार गुप्ता को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
निर्धारित समय सुबह नौ बजे के बजाय मतदान करीब डेढ़ घंटे विलंब से सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ और दोपहर तीन बजे तक चला। इसके बाद मतगणना कराई गई और परिणाम घोषित किए गए।
चुनाव अधिकारी चंद्रेश्वर जायसवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया। मुख्य अतिथि संगठन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने विजयी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सभी व्यापारियों को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
चुनाव के दौरान प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह व चौकी प्रभारी अनिल कुमार पांडेय तैनात रहे।
इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री अशोक कुमार गुप्त, जिला महामंत्री राकेश मोदनवाल, मनोहर केसरी, महमूद आलम, राजकुमार मोदनवाल, मोहन सेठ, कुंदन चौहान, हनुमान चौरसिया, आलोक जायसवाल, राजेश जायसवाल, अवधेश मोदनवाल, प्रदीप कुमार आदि व्यापारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें